फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छह केंद्रों पर 27 से होगी संस्कृत बोर्ड की परीक्षा

Tue, 04 Feb 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा में शामिल होंगे 898 छात्र-छात्राएं, सचल दल गठित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा (हाईस्कूल) और उत्तर मध्यमा (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए जनपद में पांच केंद्र बनाए गए हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में तीन सदस्यीय सचल दल का गठन किया गया है।
परीक्षा में 898 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक होगी। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद ने संस्कृत विद्यालयों में पढ़ने वाले पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा के छात्र-छात्राएं की परीक्षा की तिथि और समय सारिणी घोषित कर दी गई है। संस्कृत बोर्ड की परीक्षा जनपद के पांच केंद्रों पर 27 फरवरी से 12 मार्च तक होगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के तलाशी, आंतरिक सचल दल के गठन, प्रश्नपत्रों के रख-रखाव व प्रति पाली की उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन कर राजकीय इंटर काॅलेज में जमा कराने और परीक्षा के दौरान अनुचित साधन व गैरहाजिर परीक्षार्थियों के संबंध में सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


...

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

श्रीराम शरण जनता जनार्दन संस्कृत महाविद्यालय रुधौली, इंदिरा गांधी इंटरमीडिएट काॅलेज कप्तानगंज, सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्यालय नगर बाजार, श्रीराम जानकी कन्या इंटर काॅलेज महादेवा पगार, श्री संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मखक्षेत्र मखौड़ा, श्रीमती मूर्ति संस्कृत माध्यमिक विद्यालय धनघटा संतकबीरनगर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें