बस्ती। रोडवेज इंप्लाइज यूनियन शाखा बस्ती का वार्षिक चुनाव रोडवेज स्थित यूनियन के कार्यालय में हुआ। चुनाव अधिकारी अमरमणि पांडे व दिनेश दुबे की देखरेख में हुए चुनाव में संजय तिवारी को अध्यक्ष और राकेश मिश्रा को मंत्री चुना गया। बुधवार को हुए चुनाव में उमेश पांडे व अनुराग वर्मा उपाध्यक्ष, श्याम मूर्ति शुक्ला व बृजेश पांडे संयुक्त मंत्री, शशिकांत पांडे, संगठन मंत्री रामानंद मिश्रा कोषाध्यक्ष चुने गए।
इनके अलावा योगेंद्र पांडे, जय गोविंद तिवारी, विजय श्रीवास्तव, गंगा प्रसाद, अजीत पाल, जयप्रकाश यादव, आशुतोष पांडे, नंदलाल निषाद को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
इसी क्रम में वर्कशाप शाखा का चुनाव भी सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। वर्कशाप शाखा से प्रदीप श्रीवास्वत को अध्यक्ष, श्रीमती देवी मंत्री, राजकुमार व बृजेश यादव उपाध्यक्ष, प्रेमनरायण व अखिलेश यादव संयुक्त मंत्री, शेषमणि संगठन मंत्री, जयप्रकाश कोषाध्यक्ष चुने गए जबकि जीतेंद्र कुमार तूफानी, सुरेंद्र कुमार, अमीना खातून, श्याम देव, मनसा देवी, प्रमोद विश्वकर्मा का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।