फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी हत्याकांड : गायब युवक पर पुलिस का गहराया संदेह, तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सफाई कर्मी विनय वर्मा की मौत के तीन बाद भी उनकी बाइक बरामद नहीं हुई है। पुलिस गांव से लेकर घटनास्थल तक खाक छान रही है लेकिन, असली कातिल अभी पहुंच नहीं पाई है। घटना के बाद कई बार पुलिस गांव में धावा बोल चुकी है। कुछ युवकों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। मगर ठोस क्लू न मिलने के कारण पुलिस के हाथ खाली रह गए। गांव की एक महिला से भी पुलिस अब पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

सफाई कर्मी की हत्या के तीन दिन बीतने के बाद बाइक बरामद न होना पुलिस के लिए ज्यादा उलझन बन गई है। यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा हैं कि सफाई कर्मी की बाइक किसी के हाथ लगी है या कहीं और हैं। चर्चा के अनुसार घटना के बाद से गांव का युवक गायब हो गया है। पुलिस का संदेह अब गायब युवक पर गहरा गया है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी हुई हैं लेकिन, कुछ सुराग नहीं लग पा रहा है।
हालांकि पुलिस अधिकारियों का दावा हैं कि मामले का खुलासा बहुत जल्द हो सकता है। मगर परिजनों को अभी इसके संकेत नहीं मिल रहे हैं। घटना के बाद से ही परिजन भी हतप्रभ है। परिजनों का कहना हैं कि गांव के ही इर्द-गिर्द हत्या करके लाश फेंकने का मामला समझ से परे हैं। गोपनीय स्तर पर पुलिस से शक के आधार पर कुछ लोगों के नाम भी परिजनों ने साझा किए हैं।
विज्ञापन

घटनाक्रम से जुड़ा कोई सटीक साक्ष्य पुलिस के हाथ नहीं लगने के कारण पुलिस अभी किसी पर दोष मढ़ना उचित नहीं समझ रही है। इसीलिए पूछताछ के बाद लोगों को छोड़ दिया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि मोटरसाइकिल बरामद होने के बाद काफी हद तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। चर्चा हैं कि सफाईकर्मी के मोटरसाइकिल को हमलावरों ने ही कहीं ठिकाने लगाया है।
-
मोबाइल से भी नहीं खुल रहा राज
सफाई कर्मी 12 अप्रैल की शाम घर जब निकले थे तो मोबाइल घर पर ही चार्जिंग में लगा दिए थे। उनके पास मोबाइल न होने के कारण पुलिस को उनकी मौजूदगी के ठोस सबूत नहीं मिल पा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मोबाइल पास में रहने से उनके लोकेशन की बात स्पष्ट हो जाती। इस वजह से जांच प्रक्रिया भी उलझ गई है। अब लोगों से पूछताछ के आधार पर ही घटना का सच सामने आ सकता है। वहीं मोबाइल के सीडीआर जांच से भी यह पता लगाने में पुलिस जुटी हैं कि घर से निकलने से पहले सफाई कर्मी की किस- किस से बात हुई थी। इसी पहलू पर जांच भी की जा रही है।

नहर किनारे बोर में मिली थी लाश
छावनी थाना क्षेत्र के अकला टोला डड़वापुर गांव के रहने वाले सफाई कर्मी विनय वर्मा (40) की लाश गांव से 700 मीटर की दूरी पर सोमवार सुबह करीब आठ बजे बिठलापुर गांव के निकट नहर में बोरे में फेंकी हुई मिली थी। पुलिस ने पत्नी दीपमाला वर्मा की तहरीर पर अज्ञात लोगाें के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सफाई कर्मी विनय की तैनाती हर्रैया ब्लॉक क्षेत्र के बरगदवा गांव में थी। घटना से दो दिन पहले 11 अप्रैल को खेती-बाड़ी के काम से वह गांव आए थे। रविवार की शाम को बाजार से सब्जी लाकर घर पर दिए और अपनी मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर बाइक से सिवान की तरफ निकल गए। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। सुबह गांव के निकट नहर के किनारे उनकी लाश मिली। शरीर का ऊपरी भाग प्लॉस्टिक की बोरी से ढका हुआ था। पत्नी ने तहरीर में धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का आरोप भी लगाया है।

कोट
सफाई कर्मी की हत्या के मामले में पुलिस को बहुत जल्द सफलता मिल सकती है। कुछ लोगों से पूछताछ अभी भी जारी है। गायब युवक का भी पता लगाया जा रहा है। बहुत जल्द आरोपियों तक पुलिस पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


-श्यामकांत, एएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें