बस्ती। शहर में चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान की हकीकत जांचने तीन जुलाई को ईओ अंगद गुप्ता ने मिश्रौलिया वार्ड का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान सफाई नायक अख्तर कार्यस्थल पर अनुपस्थित थे।
वार्ड में कार्यरत सफाई कार्मिकों से पूछताछ करने पर यह जानकारी प्राप्त हुई कि उस समय वार्ड में उपस्थित नहीं थे। उक्त समय पर अपनी ड्यूटी छोड़ने के संबंध में कार्यालय को कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी गई थी। निरीक्षण के दौरान ही फोन पर संपर्क करने के लिए कई बार प्रयास किया गया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। ईओ ने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता और अनुशासनहीनता पर नोटिस जारी कर 24 घंटे में लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया हैं। संवाद