हड़ताल खत्म होने के बाद रेलवे स्टेशन पर माल ढुलाई में लगी ट्रकें-संवाद
पुरानी बस्ती। ट्रक ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन बस्ती द्वारा ट्रक माल भाड़ा बढ़ोतरी को लेकर विगत 25 जून से रेलवे मालगोदाम बस्ती में चल रहे हड़ताल को एसडीएम के हस्तक्षेप से दसवें दिन समाप्त हो गया है। ट्रक एसोसिएशन के हड़ताल की समाप्ति पर रेलवे माल गोदाम पर पहले जैसी रौनक फिर लौट आई हैं। शनिवार की सुबह से ही ट्रेन से सीमेंट की रैक का उतरना शुरू होग गया।
शुक्रवार की देर शाम पुरानी बस्ती थाने में एसडीएम सदर हिमांशु भारती एवं भानपुर एसडीएम शत्रुघ्न पाठक के नेतृत्व में ट्रक एसोसिएशन एवं व्यापारियों के बीच लंबी बातचीत में आपसी समझौता कराया गया। दोनों की बातों एवं बढ़ती महंगाई को देखते हुए तीन बिंदुओं पर समझौता हुआ है। ट्रक एसोसिएशन और व्यापारियों ने समझौते की शर्त को स्वीकार किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच तीन बिंदुओं पर 13 प्रतिशत माल भाड़े में वृद्धि पर लिखित समझौता हुआ। साथ ही ट्रक मालिकों के भाड़े का भुगतान अब एक माह में ही करने की सहमति बनी।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक सिंह बघेल, उपाध्यक्ष करूणेन्द्र बहादुर सिंह, यशपाल सिंह यादव, दिनेशचन्द चौधरी, अनिल कुमार चौधरी, संदीप यादव, धर्मेन्द्र यादव, अमित जायसवाल, दीपक सिंह, विजय प्रकाश चौधरी, अश्वनी चौधरी, मनोज जायसवा आदि मौजूद रहे। संवाद