फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर सफाई, पेयजल व्यवस्था बदहाल

Sun, 24 Apr 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर एडीआरएम मुकेश ने किया निरीक्षण। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के एडीआरएम मुकेश ने शनिवार को बस्ती रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्य तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्टेशन परिसर में सफाई और पेयजल व्यवस्था सही न होने पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


एडीआरएम मुकेश अपनी टीम के साथ शनिवार को पूर्वान्ह 11 बजे के करीब बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन पर एक एक व्यवस्था का जायजा लिया। प्लेट फार्म नंबर एक पर जीआरपी थाने की तरफ लगाए जा रहे शेड का निर्माण कार्य देखा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर चल रहे अन्य निर्माण कार्यो को तेज व गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने का निर्देश दिया। स्टेशन परिसर में स्थित शौचालय, मूत्रालय की व्यवस्था सही न होने पर नाराजगी जताई। पेयजल सुविधा भी ठीक न मिलने पर इसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
इसके अलावा उन्होंने आरक्षण कार्यालय, टिकट काउंटर आदि का भी निरीक्षण किया। 

स्टेशन परिसर मेें लगे तीन आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन के बारे में एडीआरएम मुकेश ने पूछताछ की। स्टेशन अधिकारियों ने एडीआरएम को बताया कि इसे आज ही चालू किया गया है। निरीक्षण के दौरान व्यापारी नेता गौरव गुप्ता ने रेलवे स्टेशन के अंदर बने पार्क के सौंदर्यीकरण का सुझाव दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इस मौके पर सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक प्रशांत कुमार, वाणिज्यिक अधीक्षक सुधाकर त्रिपाठी, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक वीके यादव, सहायक विद्युत इंजीनियर अजय ऋषि, स्टेशन मास्टर अंजनी कुमार श्रीवास्तव, एटीवीएम फैसीलेटर ओमप्रकाश त्रिपाठी, आरपीएफ के निरीक्षक राकेश शुक्ल, एसआई भीम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें