फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

169 शिकायतों में मात्र 12 का निस्तारण 17-40-43

विज्ञापन
विज्ञापन
169 शिकायतों में मात्र 12 का निस्तारण
विज्ञापन

बस्ती। हर्रैया तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 169 शिकायतों में से मात्र 12 का मौके पर निस्तारण हुआ। डीएम सौम्या अग्रवाल ने शेष मामलों में मौके पर टीम भेज कर निस्तारण कराने और पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हर्रैया तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने कहा कि जमीन संबंधी विवाद में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर मामले का निस्तारण करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर किसी गरीब की झोपड़ी नहीं हटाई जाएगी। भूमाफिया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि हर गांव में निस्तारित विवादों की रिपोर्ट रोज शाम उन्हें उपलब्ध कराई जाए। संचालन तहसीलदार सत्येंद्र कुमार सिंह ने किया। एसपी आशीष श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अमृतपाल कौर, सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर, डीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव तथा परियोजना निदेशक कमलेश सोनी ने समस्याएं सुनीं। इस मौके पर सीओ शेषमणि उपाध्याय, उपनिदेशक कृषि अनिल कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह, एसओसी अनिल कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें