फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कर्मियों व तकनीकी सहायकों का वेतन रोका

Wed, 20 Sep 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। स्थानीय ब्लाॅक सभागार में दिव्यांगों को ग्रामीण आवास स्वीकृति कार्यक्रम में देर से पहुंचे सचिवों, तकनीकी सहायकों व कार्यालय कर्मियों का वेतन बीडीओ ने रोक दिया।
विज्ञापन

बीडीओ केदारनाथ कुश्वाहा ने बताया कि दो दिन पहले ही कार्यक्रम की सूचना कर्मचारियों को दी गई थी। उसके बाद भी समारोह में कर्मचारी प्रमोद कुमार, सत्येंद्र चौधरी, संजय कुमार, रामप्रकाश सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी वाल्मिकी, मदन गोपाल पांडेय, ग्राम विकास अधिकारी सहित कार्यालय लेखाकार मुरली धरन यादव, सहायक लिपिक नितिन कुमार विलंब से कार्यालय पहुंचे। इनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। इसके अलावा अर्जुन कुमार वरुण ,आशूतोष पटेल, पूनम श्रीवास्तव , अमित प्रकाश, मायावती त्रिपाठी, कुमारी टीमसा, श्वेता , रंजीत कुमार ग्राम अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारियों के अलावा तकनीकी सहायक अनिल कुमार पाठक , अरविंद चौधरी, धर्मेंद्र कुमार चौधरी, संजय कुमार चतुर्वेदी का एक माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें