वशिष्ठ रामायण कथा के दौरान श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते जगत गुरु राम भद्राचार्य। संवाद
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ आश्रम बढ़नी मिश्र में मंगलवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने गुरु वशिष्ठ रामायण कथा के सातवें दिन कहा कि जब राष्ट्र पर संकट आए तो संत समाज को एकजुट हो जाना चाहिए। रामभद्राचार्य ने कहा कि बढ़नी मिश्र आश्रम को वह अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे। कहा कि ‘ सब सुत प्रिय मोहि प्रान कि नाईं, राम देत नहीं बनइ गुसाईं। सहित अनेक प्रसंगों के माध्यम से कहा कि महर्षि वशिष्ठ की भूमिका मंगलकारी है। पादुका पूजन दिनेश मिश्रा, मीरा मिश्रा ने किया। मुख्य यजमान चंद्र भूषण मिश्रा कथा संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने कथा पंडाल में श्रद्धालु के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया।
मुख्य रूप से गोरक्ष प्रांत के सहसंघ प्रांत प्रचारक सुरजीत, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला, नपं अध्यक्ष नीलम सिंह राना, अभिषेक कुमार, पं. सरोज मिश्रा आदि मौूद रहे।