फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साधु-संतों को अक्षत देकर दिया निमंत्रण

Sat, 06 Jan 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
तपसी धाम कसैला में साधु संतों में नूतन विग्रह स्थापना के लिए अक्षत वितरण हुआ
विज्ञापन
हर्रैया। नूतन विग्रह प्रतिष्ठा एवं अक्षत वितरण के लिए तपसी धाम आश्रम पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंदिर के प्रधान सेवक महंत जय बख्सदास महाराज ने मौजूद सैकड़ो साधु संतों को अक्षत वितरित किया। जयबख्श दास ने कहा कि 22 जनवरी हिंदू जन मानस के लिए गौरवशाली दिन होगा। राम लला को उनके जन्म स्थान में स्थापित होने का क्षण हम सबके जीवनकाल का सबसे बड़ा पल होगा। पांच सौ वर्षों के सतत संघर्ष के बाद इस ऐतिहासिक पल का साक्षी होना सभी हिंदुओं का भाग्योदय है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री विनय ने कहा असंख्य साधु-संतों ने अपने जान की कुर्बानी देकर संकल्प को आगे बढ़ाया। सनातन की पीढ़ियां उस संकल्प पर संघर्ष करतेर हुए आगे बढ़ीं। आज ऐसा दिन आया है कि श्रीराम अपने गृह में प्रतिष्ठित हो रहे हैं। धर्मेंद्र सिंह कहा कि विश्व भर में सभी सनातन धर्मावलंबी इस दिन अपने घरों में दीपोत्सव मनाकर खुशी मनाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दिनेश मिश्र, सोनू, कविता त्रिपाठी, भारतीय शुक्ला, सर्वेश, संतोष कसौधन, अजय कनौजिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें