फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साहिबजादों ने नहीं छोड़ा धर्म का मार्ग

विज्ञापन
वीर बाल दिवस पर संगोष्ठी व प्रदर्शनी में मौजूद लोग। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बस्ती। गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में शुक्रवार को प्रेस क्लब में भाजपा के तत्वावधान में संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

यह आयोजन ‘वीर बाल दिवस’ के उपलक्ष्य में किया गया। इसका उद्देश्य वीर साहिबजादों के अदम्य साहस, त्याग और धर्म रक्षा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
मुख्य अतिथि समीर सिंह ने कहा कि साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह (9 वर्ष) और बाबा फतेह सिंह (7 वर्ष) का बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। मुगल शासक वजीर खान के अत्याचारों के सामने भी उन्होंने धर्म और सत्य का मार्ग नहीं छोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाना उन वीर बालकों के प्रति राष्ट्र की सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को साहिबजादों के बलिदान से प्रेरणा मिलती है और राष्ट्र सेवा के लिए संकल्पबद्ध होने का अवसर प्राप्त होता है।
कार्यक्रम का संचालन अरविंद श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान गजेन्द्र सिंह, राजेश पाल चौधरी, भानु प्रकाश मिश्र, चन्द्रशेखर मुन्ना, देवेंद्र सिंह, जटाशंकर शुक्ल, अभिषेक कुमार, प्रत्युष सिंह व अन्य माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें