फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बभनान के छात्र की गोंडा में हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान के छात्र की गोंडा सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

बभनान(बस्ती)। कस्बे के एक विद्यालय में कक्षा 11 में पढ़ने वाले छात्र की गोंडा में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना की जानकारी जैसे ही विद्यालय पहुंची विद्यालय में शोक की लहर दौड़ पड़ी। विद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार सिंह शोक सभा कर विद्यालय में छुट्टी कर दी।
विज्ञापन

परशुरामपुर थाना क्षेत्र के गौरा पांडेय के 16 वर्षीय अनिरुद्ध गुप्ता कस्बे के बीबीएस इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ते थे। रविवार को गोंडा में अपने रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में परिजनों के साथ गए थे। जहां कोई सामान लेने बाइक से जा रहे थे कि दूसरी बाइक की टक्कर से गंभीर घायल हो गए। हेलमेट न होने के चलते सर में गंभीर चोट लगी जिससे अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सोमवार को विद्यालय के साथी की मौत की सूचना अन्य छात्रों को हुई विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। अनिरुद्ध दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह पढ़ने में बहुत ही रुचि लेने वाला छात्र था ।मौत की सूचना के बाद विद्यालय बंद कर दिवंगत छात्र के घर पहुंचकर विद्यालय के अध्यापकों छात्रों ने घर पहुंचकर ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें