फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 किसानों का दल प्रशिक्षण के लिए पटना रवाना हुआ

विज्ञापन
बस्ती में हरी झंडी दिखाकर किसानों के दल को पटना रवाना करते डीडीए डॉ. एसके त्रिपाठी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
28 किसानों का दल प्रशिक्षण के लिए पटना रवाना
विज्ञापन

बस्ती। 28 किसानों का दल सोमवार को बिहार की राजधानी पटना भ्रमण पर गया। हरित कृषि उन्नति योजना के सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन के तहत भ्रमण दल को उप कृषि निदेशक डॉ. एसके त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसानों को तीन कृषि संस्थानों में सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

आत्मा में किसानों को राज्य से बाहर सात दिवसीय प्रशिक्षण दिए जाने का प्रावधान है। इसके तहत किसानों को प्रशिक्षण के लिए पटना भेजा गया है। किसान पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना में पशुपालन, देखरेख और दुग्ध उत्पादन का दो दिवसीय प्रशिक्षण लेंगे। यहां से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) जाएंगे। जहां दो फसल उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान पटना में उत्पादन व भंडारण प्रशिक्षण लेंगे। डीडीए ने बताया कि सभी 14 विकास खंडों से दो-दो किसानों का चयन भ्रमण के लिए किया गया है। इसमें 25 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 30 प्रतिशत महिला किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें