फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष बने रूपेश

Wed, 24 Sep 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय व प्रांतीय कार्यकारिणी के सर्वसम्मत निर्णय के क्रम में बस्ती जनपद के युवा समाजसेवी रूपेश चंद्र श्रीवास्तव को जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव श्याम चंद्र श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि वह लंबे समय से महासभा की गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए समाज हित में निरंतर योगदान देते आए हैं। संगठन ने उनके समाजसेवी कार्यों, नैतिक मूल्यों एवं संघर्षशील व्यक्तित्व को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने नवनियुक्त जिला कार्यकारी अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महासभा बस्ती जिले में और अधिक सशक्त व संगठित होगी।
नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष रूपेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि महासभा के विस्तार, एकता, सामाजिक जागरूकता और युवाओं को जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें