फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत की सड़क गड्ढों में तब्दील

Wed, 24 Sep 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सल्टौआ। ब्लॉक के अजगैवाजंगल ग्राम पंचायत को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। स्थानीय लोगों और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगस्त में छात्रों ने प्रदर्शन भी किया था, लेकिन अबतक सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने अजगैवाजंगल-सुकरौली संपर्क मार्ग का निर्माण किया है। इसका बड़ा हिस्सा प्रधान मंत्री सड़क योजना के तहत बन चुका है। विभाग ने गड्ढों को भरने के लिए दो ट्रक पत्थर और ईंटें गिराकर खानापूरी की। इससे सड़क के गड्ढे भरे भी नहीं और आने-जाने वाले लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
गांव के सुरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि लगभग दस हजार की आबादी इस सड़क का नियमित उपयोग करती है। अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि विभाग ने केवल गिट्टी डालकर कोरम पूरा किया, लेकिन गड्ढे अब भी भरे नहीं गए।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों गणेश मौर्य, तारा प्रसाद, गिरजेश मौर्य और पंडोही मौर्य ने सड़क निर्माण की मांग करते हुए कहा कि यह सड़क ग्रामीणों और छात्र-यात्रियों के लिए जीवनदायिनी है और इसकी उपेक्षा से लोग जोखिम में हैं। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सुनील दत्त ने बताया कि ठेकेदार को निर्देश दे दिया गया है और जल्द ही गिट्टी को गड्ढों में भरकर सड़क को सुरक्षित बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें