हर्रैया क्षेत्र महिला ने दर्ज कराया केस, आरोपी लखनऊ के निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लखनऊ में जमीन दिलाने के नाम पर हर्रैया क्षेत्र की महिला का 27 लाख रुपये हेराफेरी का मामला सामने आया है। हर्रैया पुलिस ने धोखाधड़ी व गबन का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हर्रैया निवासी स्नेहलता पांडेय का आरोप है कि संतोष शुक्ल, अर्पित शुक्ल और अपराजिता शुक्ल निवासी इसमइला, थाना छपिया जिला गोंडा हाल मुकाम टेढ़ी पुलिया जानकीपुरम, लखनऊ ने लखनऊ विकास प्राधिकरण में जमीन दिलाने के लिए उन्हें, उनकी बेटियों और परिवारिक मित्रों से कुल 27 लाख रुपये ले लिए। भूमि आवंटन न मिलने पर जब रुपये वापस मांगे तो मना कर दिया गया। हर्रैया पुलिस ने केस दर्ज कर जांच एसआई सुदीप कुमार यादव को सौंपी है।