फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी

विज्ञापन
निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गौर (बस्ती)। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर गौर और टिनिच रेलवे स्टेशनों के बीच केसरई गांव के पास एक चलती मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। हादसा अप रेलवे ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी की कपलिंग टूटने की वजह से हुआ। घटना की वजह से करीब 15 मिनट तक रेल यातायात बाधित रहा। 
विज्ञापन

मंगलवार सुबह छह बजे अप लाइन से गोरखपुर की ओर से अयोध्या को जा रही बीसीएन मालगाड़ी जैसे ही गौर रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर आगे केसरई गांव के पास पहुंची, उसकी कपलिंग टूट गई। इससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। मालगाड़ी के पीछे से गार्ड केबिन से जुड़े दूसरे डिब्बे की कपलिंग और हाउस पाइप टूटा था। आनन-फानन गार्ड फौजदार गुप्ता ने फोन से चालक को मालगाड़ी के दो हिस्से में बंटने की जानकारी दी। इसके बाद ट्रेन रोकी गई और बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना की वजह से अप रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन लगभग 15 मिनट तक बाधित रहा। गेटमैन धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मालगाड़ी के दो हिस्से में बंटने की सूचना रेलवे स्टेशन गौर को तत्काल दी गई। वहीं, स्टेशन मास्टर जोखन प्रसाद ने बताया कि गार्ड और चालक ने हाउस पाइप फटने का मेमो दिया है। इसकी सूचना कंट्रोल को दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें