फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट में मेधावियों ने लहराया परचम

विज्ञापन
आयुषी को मिठाई खिलाते घरवाले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। नेशनल एलिजबिलटी कम इंट्रेंस टेस्ट (नीट) 2018 का परिणाम सोमवार दोपहर घोषित किया गया। परीक्षा उत्तीर्ण कर नाम दर्ज कराने वाले मेधावियों के परिवार वालों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। 
विज्ञापन

छह मई का आयोजित प्रवेश परीक्षा में देश में करीब 13 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया। परिणाम में जिले के कई छात्रों को सफलता हासिल हुई है। कुदरहा क्षेत्र के पिपरपाती गांव के संतोष पाल की बेटी आायुषी ने 587 अंक पाकर आल इंडिया में 2455वीं रैंक हासिल की तो कटरा के कुबेर नाथ तिवारी की बेटी शिवांगी तिवारी ने पहले प्रयास में 557 अंक लेकर आल इंडिया में 6249वीं रैंक पाने में सफल हुई है। अपराईज ट्यूटोरियल्स के गोपाल 479,  रेखा 387, शुभम, सौम्या 355, उत्कर्ष पांडेय 323, अभिषेक चौरसिया 294, आदित्य पांडेय 287 अंक हासिल कर परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रैक्सिस विद्यापीठ के कृष्णा निषाद 455, हरिप्रिया कपूर को 394 अंक मिले। एससीआई कोचिंग संस्थान के 18 छात्र-छात्राओं का नीट में चयन हुआ। इसमें आसिफ हसन को 550, सौरभ कुमार 488, शिवम चौधरी 342, काजल पाठक 307, प्रियंका चौधरी 237, फैजल खान को 201 अंक मिले। हर्रैया क्षेत्र के अशोकपुर गांव के अभिषेक सिंह ने 608 अंक हासिल कर आल इंडिया रैंक में 1104वां स्थान पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। होनहारों को डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव, ऋषभ राज, अरुण कुमार, डॉ. केके सिंह, डॉ.अश्वनी कुमार सिंह, मंयक श्रीवास्तव, विवेक चौधरी, अनूप खरे, राजेश मिश्र, अखंड पाल, आरएन चौधरी, रजनीश चौधरी, अखिलेश दूबे, प्रशांत कुुमार पांडेय, सुशांत कुमार पांडेय, बागीश त्रिपाठी, राम नरेश सिंह मंजुल, डीएन सिंह, विनय सिंह सहित अन्य ने बधाई दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें