फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गांधी जयंती पर दौड़े धावक, विजेताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता में शामिल ​खिलाड़ी स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक और बालिका वर्ग की पांच किमी क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 133 धावकों ने प्रतिभाग किया। दौड़ के माध्यम से फिट इंडिया का संदेश दिया गया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह छह बजे स्टेडियम गेट से हुआ। धावक शास्त्री चौराहा, कंपनीबाग चौराहा, फव्वारा चौराहा, रौता होते हुए तहसील गेट के सामने से स्टेडियम पहुंचे। बालक वर्ग में शबान प्रथम, आकाश द्वितीय, सूरज तृतीय, विकास चतुर्थ, दूसरे सूरज पांचवें और विशाल छठे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में खुशी प्रथम, प्रतिमा द्वितीय, शना बेगम तृतीय, पायल चतुर्थ, सोनिया यादव पांचवें और अमृता छठे स्थान पर रहीं। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान शकील अहमद, विकास सोनकर और आशुतोष पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें