फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आरटीआई आम नागरिक को देता है शासन में भागीदारी का अवसर

Sun, 08 Jun 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। कस्बे के सहकारी गन्ना समिति पर शनिवार को राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सूचना का अधिकार अधिनियम पर विशेष संवाद के तहत समिति से जुड़े किसानों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद किया।
विज्ञापन

सूचना आयुक्त ने उपस्थित लोगों को आरटीआई की प्रक्रिया, अधिकारों और इसके माध्यम से सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने की भूमिका के बारे में बताया। कहा कि आरटीआई एक सशक्त लोकतांत्रिक उपकरण है जो आम नागरिक को शासन में भागीदारी का अवसर देता है।
चर्चा के दौरान हेंगापुर के प्रधान विनोद पाठक एवं समाजसेवी रामकांत सिंह ने आरटीआई से जुड़े अहम सवाल पूछे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में आरटीआई के क्रियान्वयन, सूचना प्राप्त करने में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं और अधिकारियों की जवाबदेही से संबंधित विषयों पर विचार रखे।
विज्ञापन

आयुक्त ने उनके सवालों का उत्तर दिया। आश्वासन दिया कि जनपद स्तर पर आरटीआई को सरल और प्रभावी बनाने के निरंतर प्रयास जारी हैं। कार्यक्रम में गन्ना समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह, वर्तमान अध्यक्ष सिद्धांत सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, शैलेंद्र सिंह, प्रधान बाबूराम वर्मा, पंकज सिंह, राजेश्वर सिंह, मुकेश दत्त सिंह, आनंद सिंह, अशोक सिंह, जीबी सिंह, नरेंद्र श्रीवास्तव सहित किसान व समितिकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें