बस्ती। शासन से नामित नोडल अधिकारी ऋषिकेश ने शनिवार को दस गोशालाओं का निरीक्षण किया।
सीवीओ अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सभी पशु डाक्टरों को गोशालाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। यहां गोशालाओं के निरीक्षण का जिम्मा सिद्धार्थनगर के डिप्टी सीएमओ डाॅ. ऋषिकेश को सौंपी गई थी।
उन्होंने आज जिले के दस गोशालाओं का भ्रमण कर निरीक्षण किया और अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी है। इससे पूर्व शासन से नामित नोडल अधिकारी डा. ऋषिकेश ने शुक्रवार की शाम को ही जिलाधिकारी रवीश गुप्ता से मुलाकात की थी। संवाद