फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : चौथे चरण में 198 बच्चों का चयन

Tue, 25 Mar 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत चौथे चरण में निकाली गई लॉटरी में 198 बच्चे लाभान्वित हुए हैं। इन बच्चों को निशुल्क कॉन्वेंट स्कूलों में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

निशुल्क कॉन्वेंट स्कूलों में प्रवेश के लिए नगर क्षेत्र से चौथे चरण में 259 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनके सत्यापन के बाद विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने सोमवार को लॉटरी निकाली। इसमें 205 आवेदनों को लॉटरी के लिए लॉक किया गया। निकल गई लॉटरी में 198 अभ्यर्थियों को प्री प्राइमरी व कक्षा एक में मान्यता प्राप्त विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश के लिए सीटें आवंटित की गईं। जबकि कुछ विद्यालयों में सीटें फुल होने के कारण सात छात्रों का प्रवेश नहीं हो सका। नगर क्षेत्र में निकाली गई चार चरणों के लॉटरी में दुर्बल आय वर्ग के 590 बच्चे लाभान्वित हुए।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि चौथे चरण की लॉटरी सकुशल निकल गई। जिसमें 198 बच्चों को मान्यता प्राप्त विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश के लिए सीटें आवंटित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें