फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष के स्वागत में किया पथसंचलन

Sun, 10 Apr 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के पथ संचलन में ध्वज के साथ बैंड बाजे के साथ प्रतिभाग करते छात्र।  - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को किसान पीजी कालेज के परिसर में नव संवत्सर पर स्वयंसेवकों द्वारा व्यायाम शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही शहर में पथ संचलन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डा. हेगड़ेवार के चित्र पर मुख्य अतिथि मदन मोहन संगठन मंत्री की ओर से पुष्पार्चन किया गया। संगठन मंत्री ने कहा कि नव वर्ष के प्रथम दिन ब्रह्माजी ने सृष्टि का निर्माण किया था। शकों को पराजित करने वाले विक्रमादित्य ने हिंदू साम्राज्य की स्थापना की थी। 
विज्ञापन


मदन मोहन ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के संस्थापक डाक्टर केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म दिन आज के ही दिन मनाया जाता है। कहा कि आरएसएस की नजर में यह दिन विशेष महत्व का है। इस कार्यक्रम के बाद गणवेशधारी स्वंय सेवकों ने आद्य सर संचालक प्रणाम का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बाद में स्वयं सेवकों ने शहर में सामूहिक रूप से हाथ में डंडा लेकर प्रदर्शन किया।  
कार्यक्रम के समापन पर स्वयं सेवकों ने पथ संचलन निकाला, जो किसान पीजी कॉलेज से चलकर कंपनीबाग, गांधीनगर, रोडवेज होते हुए उर्मिला एजुकेशन के परिसर में संपन्न हुआ। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य रूप में विभाग प्रचारक राम मनोहर, नरेंद्र भाटिया, शंखधर द्विवेदी, सुधीर अग्रवाल, पवन तुलस्यान, कुंवर नागेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, डाक्टर राजेश सिंह, विनोद पांडेय, अरविंद तिवारी, अशोक गुप्त, नागरदास मिश्र, अभय त्रिपाठी, विजय पाठक, गौरी शंकर पांडेय, हरीश द्विवेदी, अभिषेक पाल, गिल्लम चौधरी, अनुराग शुक्ल, गोपेश, पुष्कर मिश्र, संतोष सिंह, जगदीश मिश्र, धीरेंद्र शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें