फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीवरेज सिस्टम के लिए 3.41 करोड़ मंजूर, जलभराव से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर में जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद जगी है। शासन ने नए सीवरेज सिस्टम के निर्माण के लिए 3.41 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसमें से पहली किस्त के रूप में 1.71 करोड़ रुपये नगर पालिका को मिल चुके हैं। नगर पालिका ने निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। हल्की बारिश में ही कई गली-मोहल्लों और प्रमुख मार्गों पर पानी भर जाता है। अंग्रेजों के समय बनाया गया पुराना सीवरेज सिस्टम काफी पहले ध्वस्त हो चुका है। इसके चलते तेज बारिश में जल निकासी बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर पालिका पिछले पांच साल से सीवरेज निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेज रही थी, लेकिन हर बार मामला लंबित हो जाता था।

जून में नगर पालिका ने करीब चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव दोबारा भेजा था। शासन ने अब 3.41 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

-

इन स्थानों पर बनेगा आरसीसी नाला
सीवरेज निर्माण के तहत मंगल बाजार मार्ग पर शिव मंदिर से करुवा बाबा तिराहा तक ढक्कन सहित आरसीसी नाला बनाया जाएगा। इसी मार्ग पर साड़ी सेंटर की दुकान से करुवा बाबा मंदिर की पुलिया तक भी ढक्कन सहित आरसीसी नाले का निर्माण होगा। सुर्तीहट्टा में निर्मली कुंड स्थित बबलू सोनी के मकान से पानी की टंकी, निर्मली कुंड गेट और सेंट्रल बैंक चौराहा होते हुए मेंहदावल मार्ग तक ढक्कन सहित आरसीसी नाला बनाया जाएगा। मंगल बाजार में आराध्या स्वर्ण कला केंद्र से आरबी इंटरप्राइजेज की दुकान तक भी नाला निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य चिन्हित स्थानों पर भी जल निकासी से संबंधित कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें