संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। धनतेरस के दिन भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन का प्लान बनाया है।
दोपहर के बाद कंपनीबाग से गांधीनगर, मालवीय तिराहा और दक्षिण दरवाजा से करुआ बाबा के स्थान रोड पर ऑटो और चार पहिया वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। यदि भीड़ बढ़ी तो दो पहिया वाहन भी रोक दिए जाएंगे। त्योहारों के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए मंथन चल रहा है। सबसे ज्यादा जोर धनतेरस व दीपावली के दिन मुख्य बाजारों में लगने वाली भीड़ के बीच यातयात प्रबंधन पर दिया जा रहा है।
शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी यातायात सत्येंद्र भूषण तिवारी ने प्रभारी यातायात अवधेश तिवारी के साथ गांधीनगर में वाहनों के संबंध में लाउडस्पीकर से लोगों को जागरूक किया। सड़क के किनारे अतिक्रमण को हटाया गया और प्रवर्तन की कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी का कहना है कि जरूरत के मुताबिक प्लान तैयार कर लिया गया है। आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन भी किया जाएगा।ೌ