जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू का निरीक्षण करते एडी हेल्थ बस्ती मंडल डॉ. रामानंद
बस्ती। अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. रामानंद बृहस्पतिवार को को अचानक जिला महिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ओपीडी से लेकर मरीजों के भर्ती व्यवस्था एवं ओटी का निरीक्षण किया।
इस दौरान सख्त हिदायत दी कि अस्पताल के भीतर ऑपरेशन या जांच के नाम पर मरीजों से किसी प्रकार की वसूली नहीं होनी चाहिए। इस तरह की शिकायत मिलने पर संबंधित बख्शे नहीं जाएंगे। एडीए हेल्थ सबसे पहले ओपीडी में पहुंचे। चिकित्सकों की उपस्थिति देखी। बाहर मरीजों की भीड़ देखकर पूछताछ करने लगे।
मरीजों से अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सीएमएस कार्यालय का निरीक्षण किया।