रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर का प्रथम स्थापना दिवस मनाया
बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर का प्रथम स्थापना दिवस मालवीय रोड स्थित एक होटल में मनाया गया। मुख्य अतिथि एजी जोन 14 रोटेरियन राम कुमार सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब ने कोरोना संकट काल में जरूरतमंदों की काफी मदद की।
उन्होंने कहा कि गरीब छात्रों को ड्रेस, पुस्तक आदि देकर सहयोग किया जाएगा। रोटरी अध्यक्ष किशन कुमार गोयल ने सालभर में किए गए कार्यों की चर्चा की। विशिष्ट अतिथि प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि सेवा ही रोटरी का मूल लक्ष्य है। क्लब उपाध्यक्ष डॉ. वीके वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। डॉ. बीबी मिश्र को वोकेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
संचालन लक्ष्मीकांत पांडेय ने किया। मुनुरूद्दीन को रोटरी सचिव का दायित्व सौंपा गया और टीएस श्रीवास्तव को क्लब में शामिल किया गया। मौके पर राजेश्वरी वर्मा, मंजू पांडेय, रेनू श्रीवास्तव, प्रतिभा गोयल, सुमीर, शौर्य, आकांक्षा अग्रवाल, कवीश, वामिक मेराज, डॉ. विनोद गुप्ता, अच्युत अग्रवाल, विजय कुमार गोयल, बबिता गुप्ता आदि मौजूद रहीं।