फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक हजार प्रसूताओं के हक पर डाका... फर्जी खातों में भेजे 96 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना (पीएमएमवीवाई) में करीब 96 लाख रुपये के बड़े गड़बड़ी के संकेत मिले हैं। यह खुलासा खुद विभागीय जांच में हुआ है। करीब एक हजार प्रसूताओं के हक पर डाका डालते हुए यह रकम दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर करने की बात सामने आई है। गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

बताया गया कि यह राशि एक हजार से अधिक दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर की गई, जो गरीब और प्रसूता महिलाओं को दी जाने वाली सरकारी सहायता थी। मामला सामने आने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग (आईसीडीएस) में हड़कंप मच गया है और प्रशासन ने उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत पहले बच्चे के लिए 5,000 रुपये और दूसरी संतान (बिटिया) पर 6,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। साथ ही संस्थागत प्रसव पर जननी सुरक्षा योजना के तहत अतिरिक्त लाभ भी मिलता है। घपलेबाजों ने योजना की डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) प्रक्रिया को निशाना बनाकर सुनियोजित तरीके से इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया। आईसीडीएस विभाग की आंतरिक ऑडिट के दौरान लाभार्थियों की सूची और उनके बैंक खातों के सत्यापन में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
जांच से पता चला कि बड़ी संख्या में फर्जी लाभार्थियों को दिखाकर धनराशि को विभिन्न खातों में स्थानांतरित किया गया। प्रारंभिक जांच में किसी संगठित गिरोह की संलिप्तता की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) राजेश कुमार ने बताया कि यह अनियमितता डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से की गई है। प्रारंभिक जांच में 96 लाख रुपये के हेराफेरी का मामला पकड़ में आया है। बताया कि सबसे अधिक गड़बड़ियां रुधौली ब्लॉक में सामने आई है, जहां फर्जी बैंक खातों की संख्या सर्वाधिक है। बताया कि सभी 14 ब्लॉकों से जो रिपोर्ट डीबीटी की दी गई, उसमें रुधौली में सितंबर माह में सर्वाधिक 13 से 14 सौ की संख्या दिखाई गई है।
जबकि अन्य ब्लॉकों में ढाई से तीन सौ प्रसूता की सूची दिखी। शक होने पर जांच कराई, तो मामला पकड़ में आया कि गलत खाते में बिना आंगनबाड़ी, सुपरवाइजर और सीडीपीओ के मोबाइल पर ओटीपी गए यह खेल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें