बस्ती। टोल का किराया बढ़ने के साथ रोडवेज बसों और प्राइवेट टैक्सी व बसों में भी किराया बढ़ गया है। इससे यात्रियों के लिए सफर करना महंगा हो गया है। इस बढ़ोत्तरी की मार सबसे अधिक दूर की यात्रा करने वाले यात्रियों को झेलनी पड़ रही है।
रोडवेज की बसों से यात्रा करने वाले कानपुर और लखनऊ के यात्रियों को एक रुपया जबकि दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों को तीन रुपये अधिक किराया का भार सहन करना पड़ रहा है। हालांकि जिन्हें बस्ती के आस पास के शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की यात्रा करनी है उन पर बस इस बढ़ोत्तरी का अधिक भार नहीं पड़ेगा।
उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के बस्ती डीपों के पास निगम की 116 बसे, अनुबंधित 37 बसे है। इनमें निगम की 14 नई बसे भी शामिल है। टोल का किराया एक रुपये बढ़ गया है।
इसका असर रोडवेज और प्रइवेट बसों के किराया पर भी पड़ा है। हालांकि कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर इसका थोड़ा भार पड़ेगा या नहीं भी पड़ेगा।
यह उस मार्ग पर टोल की संख्या पर निर्भर करेगा। रोडवेज की बसों से गोरखपुर, बांसी, नौगढ़ की यात्रा करने वाले यात्रियों पर इसका कोई प्रभाव नहीं है। 355 रुपये की जगह अब लखनऊ की यात्रा करने वालों को 356 रुपये देना होगा।
कानपुर के यात्रियों को एक रुपये बढ़ाकर 482 रुपये किराया देना होगा। जबकि दिल्ली जाने वाले यात्रियों को तीन रुपये बढ़ाकर 1107 रुपये बस किराया देना होगा।
टोल किराया बढ़ोत्तरी के नाम पर प्राइवेट टैक्सी वाले पांच रुपये से 20 रुपये तक सवारियों से वसूल रहे है। किराया की जानकारी न रहने की वजह से यात्री मुंहमांगी किराया इन्हें देने को मजबूर है। ी