फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बारह क्षेत्र धाम से गोरखपुर के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

विज्ञापन
बाराह क्षेत्र धाम मे बस सेव शुरू होने पर मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करते ग्रामीण-संवाद
विज्ञापन
टिनिच। ग्रामीण बस सेवा योजना के तहत सल्टौआ ब्लाॅक के अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम बाराह क्षेत्र धाम से रोडवेज बस सेवा शुरू होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से बस संचालन की मांग कर रहे ग्रामीणों को अब सीधे आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

बस सेवा का शुभारंभ ग्राम प्रधान चंद्रशेखर चौधरी ने बारह क्षेत्र धाम स्थित भगवान शिव के मंदिर में पूजा-अर्चना कर, प्रसाद चढ़ाकर एवं नारियल फोड़कर किया। इस अवसर बस चालक को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया।
परिचालक शशांक पांडेय ने बताया कि विभाग द्वारा अनुबंधित बस बारह क्षेत्र धाम से बस्ती होते हुए गोरखपुर तक चलेगी। इस ग्राम पंचायत के अंतिम छोर सुकरौली, कूपनगर, बगलवा तक भी चलाया जाना है। इस नई सेवा से क्षेत्र के लोगों को शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा और व्यापार के लिए आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर पूजा चौधरी, सुमन किन्नर, सुनील चौधरी, जगदीप त्रिपाठी एडवोकेट, राकेश लाल श्रीवास्तव, हरीराम उर्फ नोहर यादव, गंगाराम, सालिकराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें