दुबौलिया। थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित शुकुलपुरा बाजार वेदपुर गांव के सामने मंगलवार की शाम करीब चार बजे दो बाइकों आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे एक बाइक पर सवार तीन लोग व एक बाइक पर सवार एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन व पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहन से इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज एवं कलवारी भेजा। शुकुलपुरा गांव निवासी कपिल 23 वर्ष वेदपुर गांव के सामने से जैसे ही रामजानकी मार्ग पर पहुंचे ही थे तभी चिलमा की तरफ से दुबौलिया की तरफ जा रहे एक बाइक पर सवार तीन लोग स्वरुप 17 वर्ष, शिवम 18 वर्ष, लकी 17 वर्ष निवासी आराजीडूही खलवा की बाइक अनियंत्रित होकर आमने-सामने भिड़ गई। जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।