फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रोडवेज बस ने कार में मारी टक्कर, तीन सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह गोटवा बाजार के पास रोडवेज बस ने एक कार को टक्कर मार दी। जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10:30 बजे गोटवा बाजार स्थित पेट्रोलियम पंप के सामने अयोध्या दर्शन के लिए जा रही एक कार को पीछे से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार चालक व वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। कार में सवार राज गुप्ता निवासी डेलिया पोस्ट दुधौरा व अन्य दो घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें