फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालोंसाल चले सड़क सुरक्षा अभियान : डीआईजी

Sun, 17 Jan 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एक सप्ताह तक चले सड़क सुरक्षा अभियान का समापन शनिवार को शास्त्री चौक पर गोष्ठी का आयोजन कर किया गया। डीआईजी ने इस अभियान को साल भर चलाने की जरूरत बताई। इस मौके पर नशामुक्त होने वाले आठ चालकों को सम्मानित किया गया। लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया, उन्हें वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन और जरूरी सावधानी बरतने की नसीहत दी गई।
विज्ञापन


संभागीय परिवहन कार्यालय के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी लक्ष्मीनरायन और विशिष्ट अतिथि डीएम अनिल कुमार दमेले रहे। संचालन एआरटीओ शंकरजी सिंह ने किया। इस दौरान दो पहिया वाहन चलाने वालों को हेलमेट पहनने और चार पहिया वालों के लिए सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।

नशे में वाहन नहीं चलाने की ताकीद की गई। डीएम ने अभियान को सफलता पूर्ण चलाने के विभाग के एआरटीओ प्रवर्तन और अन्य लोगों को बधाई दी। साथ ही कहा कि गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एआरटीओ शंकरजी सिंह ने बताया कि यह अभियान पिछले एक सप्ताह से चलाया जा रहा।
विज्ञापन


इस दौरान विभाग की ओर से होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और तीन आटो के माध्यम से प्रचार प्रसार कराया गया। रोडवेज परिसर में दो दिन तक चालकों का नेत्र परीक्षण कराया गया। नुक्कड़ नाटक के जरिए प्रचार किया गया। 22 स्कूलों में दुर्घटनाओं के कारण और निवारण विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 60 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। नशामुक्त अभियान के तहत नशा छोड़ने वाले आठ चालकों का सम्मान किया गया।

एनएचएआई ने छह ट्रक चालकों को पुरस्कृत किया
बस्ती। गोटवा में एनएच पर एनएचएआई और अयोध्या-गोरखपुर एसएमएस टोल लिमिटेड की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन पर 10 ट्रक चालकों से यातायात संबंधी सवाल जवाब किए गए। छह चालकों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार दिए गए।

इस मौके पर टोल प्लाजा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विजय संचेती, डीजीएम सिविल नंदकिशोर आकोटकर, एनएचएआई के कंसलटेंट केपी सिंह, सुरक्षा अधिकारी श्याम अवतार शर्मा, अतुल सिंह, सुमिति भंडारी एवं हरिकेश मिश्र आदि मौजूद रहे।

लोगों को जागरूक किया
महराजगंज/बस्ती।एनएचएआई द्वारा हाइवे के नगर थाने के गोटवा एक ढाबे पर सड़क जागरूकता अभियान के यात्रियों को कैंप में ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी देते हुए अभियान का समापन किया गया। कैंप में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विजय संकेती ने यात्रियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी।

बताया कि यदि हाइवे पर वाहन सावधानी से चलाया जाय तो दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। डीजीएम केपी सिंह ने बताया कि हाइवे पर जगह पर हेल्प लाइन नंबर लगाया गया है, जिससे लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो और दुर्घटना होने पर वे तुरंत एनएचएआई का सहयोग लें।

सेफ्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा ने चालकों को बताया कि हाइवे पर सड़क पार करते समय दोनों लेन पर वाहनों की दूरी देख लेनी चाहिए। वाहनों को हमेशा सड़क के किनारे खड़ा करना चाहिए। कैंप में ट्रक चालकों को ट्रैफिक से जुड़े कई सवाल पूछे गए। सही जवाब देने पर उन्हें सही जवाब देने पर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर राजेश श्रीवास्तव, एपी सिंह, सुजीत सिंह, विजय शंकर तिवारी, जेपी पटेल, मुन्ना यादव, अवधेश कुमार, सीसपाल चौधरी, राम कुमार, ओपी पाठक, अरुन शंकर, नीरज श्रीवास्तव, अभय सिंह, भीम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें