फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू और मनोरमा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Sat, 16 Jan 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मकर संक्रांति पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने जिले में सरयू, मनोरमा और कुआनो के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। गौ पूजन कर दान पुण्य किया। भक्तों ने सूर्य उपासना कर दक्षिणायन से उत्तरायण होने पर अपने सुखमय जीवन एवं परिवार के मंगल कामना की।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की ओर से अमहट घाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में सहभोज का आयोजन किया गया। सबसे पहले भगवान विश्वकर्मा को खिचड़ी का भोग लगाया गया, इसके बाद सब ने एक साथ बैठक प्रसाद के रूप में खिचड़ी ग्रहण की।

महासभा के प्रदेश महामंत्री जयप्रकाश विश्वकर्मा और जिलाध्यक्ष सजनलाल विश्वकर्मा ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। कहा कि इस अवसर पर सहभोज का आयोजन कर महासभा लोगों को एकता और भाईचारे का संदेश देती है।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला संयोजक नागेंद्र शर्मा एडवोकेट, साहबदीन विश्वकर्मा, रामरूप शर्मा, दीनानाथ शर्मा, डॉ. जीपी शर्मा, रामअचल शर्मा, नंदकिशोर विश्वकर्मा, परमात्मा विश्वकर्मा, नोखई प्रसाद विश्वकर्मा, ब्रह्मानंद विश्वकर्मा, धीरेंद्र चौधरी, अब्दुल कुद्दूस, शिवनरायन विश्वकर्मा, संजय कुमार शर्मा, विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के कलवारी के टांडा पुल, कुदरहा के नौराहनी घाट, पारा, बंजरिया, शेरवा घाट, ठोकर नंबर दस के पास श्रद्धालुओं ने स्नान किया। परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार, मनोरमा नदी के मखौड़ा धाम, हर्रैया के राजघाट आदि घाटों पर लोगों ने सुबह से ही जुटकर स्नान किया। गौ दान व अन्न दान किया।

दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, नयकापार, सड़वालिया, लालगंज बाजार के पास श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। नदी के किनारे जगह जगह मेला भी लगा। इसमें जलेबी और चाट की दुकान पर ज्यादा भीड़ लगी थी। जबकि माता पिता के साथ पहुंचे बच्चों ने खिलौनों की खरीदारी की। स्नान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस कर्मी तैनात रहे।

भारीनाथ शिव मंदिर पर गरीबों में वस्त्र बांटे
गौर। भारीनाथ शिव मंदिर परिसर में मकर संक्रांति पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही सहभोज का आयोजन हुआ। इस दौरान गरीबों में वस्त्र वितरित किए गए। धर्मशाला संचालन समिति की ओर से शुक्रवार को सबसे पहले सुबह सात बजे से सुंदर कांड का सामूहिक पाठ हुआ और आरती के बाद 10 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।

भजन गायक धीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रियंका दुबे और अरुण चंचल ने भक्ति गीतों के जरिए माहौल को आध्यात्मिक कर दिया। गणेश वंदना, फिर सरस्वती वंदना के बाद भजनों का जो सिलसिला शुरू हुआ वह दोपहर दो बजे तक चला। इसके बाद 51 गरीबों में समाजसेवी दीनदयाल मिश्र और व्यापारी नेता सुबास चंद्र शुक्ल ने वस्त्र बांटे।

इस मौके पर गौर के ब्लाक प्रमुख महेश सिंह, बलराम यादव, बलराम पांडेय, राकेश त्रिपाठी, स्वामीनाथ पांडेय, भूपेंद्र सिंह, अनूप श्रीवास्तव, सचेंद्र मिश्र, राजमणि पांडेय, अर्जुन त्रिपाठी, कमलेश मिश्र, रामपलट यादव, बैजनाथ पांडेय, शिवशंकर शर्मा, उमेश शुक्ल, राजेंद्र मिश्र, अभिराम मिश्र, राजनरायन, रवि निषाद, सोनू यादव, फूलचंद्र चौधरी, रामनेवास मौर्य,  अजय पाडेय, मुन्ना सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें