बस्ती। हाइवे और शहर को जोड़ने वाली द्विजेश-पचपेड़िया मार्ग बनाने का काम
शुरू हो गया है। सड़क का बनना शुरू होने पर आसपास के लोगों ने राहत की सांस
ली है। इसके लिए उन्होंने ‘अमर उजाला’ का आभार भी जताया है।
वाहनों
और राहगीरों के भारी दबाव वाली द्विजेश-पचपेड़िया मार्ग गड्ढे में तब्दील
हो चुकी है। सड़क नहीं बनने से लोग काफी परेशान थे। जनहित से जुड़े इस
मामले को अमर उजाला ने बीते दिनों प्रमुखता के साथ उठाया।
इसके बाद
मोहल्ले के लोग भी ‘अमर उजाला’ के साथ आए। आस-पास रहने वाले संतोष कुमार,
संजय सिंह आदि ने अमर उजाला का आभार जताते हुए कहा कि सड़क बनने के बाद
दुर्घटनाएं कम होंगी।
साथ ही आस-पास के दुकानदार अपना कारोबार
बेहतर ढंग से कर सकेंगे। सड़क बनने से लोगों को बहुत राहत मिलेगी। बहरहाल
नगर पालिका ने इस सड़क का निर्माण कार्य मंगलवार से शुरू करा दिया है।
नगर
पालिका के अधिशासी अधिकारी आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क निर्माण में
कुल 80 लाख रुपये की धनराशि व्यय होगी। 50 प्रतिशत धनराशि का भुगतान शासन
स्तर से हो गया। जिसके आधार सड़क बनाने का काम शुरू करा दिया गया है।