फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही, होमगार्ड व चौकीदारों पर केस दर्ज

Wed, 25 Nov 2015 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा थाने के सिपाही विजय यादव और उनके साथ विरोध प्रदर्शन करने वाले होमगार्ड व चौकीदारों के विरुद्ध थाने के प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस रेग्युलेशन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


एसओ के मुताबिक तीस लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही देर रात में सिपाही विजय यादव को एसपी ने निलंबित कर दिया और पुलिस लाइन में आमद कराने का फरमान सुनाया।

अंग्रेजों के जमाने के पुलिस कानून, पुलिस अधिकारियों की ओर से किए जा रहे उत्पीड़न, शोषण और अन्य विसंगतियों को लेकर सोमवार को मुंडेरवा थाने पर तैनात सिपाही व उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने होमगार्डों व चौकीदारों के साथ थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही एसपी शिवहरी मीणा ने एएसपी वीरेंद्र कुमार यादव को मौके पर जांच के लिए भेजा था। एएसपी की रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने सोमवार की देर रात सिपाही को निलंबित कर दिया।

इतना ही नहीं निलंबन के बाद प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा आरके राय ने विरोध प्रदर्शन करने वाले सिपाही विजय के साथ ही कुल तीस होमगार्ड व चौकीदार के विरुद्ध पुलिस रेग्युलेशन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। वहीं निलंबन के बाद सिपाही विजय यादव ने मंगलवार की सुबह पुलिस लाइन में आमद करा दी।

उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व निलंबित किए गए सिपाही विजय कुमार यादव ने कहा कि उनका और उनके साथियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। वह तब तक बांह पर काली पट्टी बांध कर विरोध जताते रहेंगे, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें