फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीएचसी में आरओ-वाटर कूलर खराब, घड़े का पानी पी रहे मरीज

Mon, 28 Apr 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। सीएचसी में लगा वाटर कूलर व आरओ काफी समय से खराब है। मरीजों और तीमारदारों को घड़े के पानी से काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी में स्वच्छ पेयजल के लिए दो-दो वाटर कूलर लगे हैं। अस्पताल के अंदर लगा वाटर कूलर काफी समय से बंद है जबकि बाहर लगा वाटर कूलर भी एक सप्ताह से यांत्रिक खराबी से बंद है। अस्पताल में आने वाले मरीज और तीमारदार हैंडपंप अथवा दुकान से बोतल का पानी खरीद कर पीने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सचिन चौधरी ने बताया कि खराब वाटर कूलर को ठीक कराने के लिए मकैनिक को बुलाया गया था लेकिन इसका मोटर जल गया है जिसे बदलने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि मरीजों और तीमारदारों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए मिट्टी के घड़ों में पानी भरवाकर रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें