फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: श्रीराम का आदर्श संसार के लिए प्रेरणा का स्रोत

Mon, 28 Apr 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कप्तानगंज के मरवटिया तिवारी में नौ दिवसीय रुद्र चंडी ज्ञानदीप महायज्ञ आयोजन के पांचवें दिन कथा व्यास पंकजेश ने श्रद्धालुओं को राम कथा का रसपान कराया। कहा श्रीराम का जीवन दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस मौके पर श्रीकृष्ण लीला का सुंदर मंचन किया गया। श्रीकृष्ण लीला रासलीला के दौरान वृंदावन से आई आदर्श राधा कृष्ण रासलीला मंडल ने रासलीला का मंचन किया। रासलीला के पांचवें दिन भक्त प्रहलाद व हिरण्यकश्यप की कथा सुनाई। रासलीला का शुभारंभ “बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं” भजन से किया गया। भजन पर भगवान का नृत्य रास का चित्रण किया गया। रास नृत्य उपस्थित श्रद्धालु जम कर झूमे। हिरण्याक्ष ने पृथ्वी चुराने व भगवान के बराह रूप धारण कर पृथ्वी को छुड़ाने की लीला का भव्य चित्रण किया। लोगों ने भक्त प्रह्लाद के प्रसंग का भी भरपूर आनंद लिया। रासलीला में हिरण्यकश्यप द्वारा पुत्र प्रहलाद पर किये गये कष्टों का मार्मिक चित्रण किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सचिन श्रीवास्तव, अतुल भट्ट , राम लगन कनौजिया, सुधाकर सिंह, राम तेज सार्थक, अतुल, हरिओम गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें