फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष और जनता की आवाज दबा रही सरकार : डॉ. मसूद

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद का पटेल चौराहे पर जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉ. मसूद ने कहा भाजपा की नाकामियों के कारण प्रदेश में कोई भी सुखी नही हैं। किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाएं सभी परेशान हैं। सत्ता के विरुद्ध उठने वाली विपक्ष और जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है। उपचुनावों में इस असर भी दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होने कहा रालोद किसानों, नौजवानों और मजदूरों की आवाज है। पार्टी के लोग जनता के बीच जाकर मौजूदा सरकार की नाकामियां उजागर करें। जिससे वर्ष 2022 में सत्ता परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त हो सके। इस दौरान राष्ट्रीय युवा सचिव ऐश्वर्यराज सिंह, अजय सिंह, बाबू खान, राजेश सिंह, कुंवर जीतेन्द्र सिंह, उदयभान यादव, शहाबुद्दीन खान, कमल सोनकर, सुजीत शुक्ला, केपी जायसवाल, अशफ़ाक़ खान, रवि तिवारी, अतुल सिंह, वकास अहमद, चुन्नू राय, राजन सिंह, शिवम सिंह, पप्पू सोनकर, जितेंद्र सोनकर, राजकुमार सोनकर, रवि शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें