फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इन्वर्टर का तार लगाते समय आया चपेट में, नगर थाने के बक्सर गांव की घटना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के बक्सर में रविवार शाम को इन्वर्टर का तार लगाते समय 28 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आ गया। घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल बस्ती जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गयी। सोमवार को परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के बक्सर निवासी 28 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र रामसागर का इन्वर्टर खराब हो गया था। राकेश इन्वर्टर का तार बोर्ड में लगाने लगे, इसी बीच तार में करंट प्रवाहित होने लगा। इससे उन्हें तेज झटका लगा। सिर के बल गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घरवाले उन्हें तत्काल प्राईवेट वाहन से जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन पहुंचने से पहले ही राकेश की मौत हो गयी। राकेश के मौत से घर में कोहराम मचा है। राकेश की पत्नी अंजना अपनी चार माह की बेटी अर्पित को लेकर दहाड़े मारकर रो रहीं थी। मृतक राकेश के माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें