फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रिवर फ्रंट.. पार्क से सजेगा अमहट क्षेत्र, चमक उठेगा कुआनो नदी का किनारा

Tue, 14 Jan 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
अमहट घाट पर प्रस्तावित रिवर फ्रंट के लिए स्थल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। लखनऊ में गोमती नदी की तर्ज पर कुआनो नदी का किनारा विकसित करने की मुहिम शुरू हुई है। यदि यह योजना अमलीजामा लेती है तो नगर उदय योजना के तहत शहर के अमहट क्षेत्र का भी उदय हो जाएगा।
इसके लिए नगर पालिका ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। मंजूरी मिलने भर की देरी है। उसके बाद अमहट क्षेत्र को संजाने-संवारने की चहलकदमी तेज हो जाएगी। शहर की रमणीयता कुआनो नदी के किनारे ही मंडराती है। अमहट और वन विहार को विकसित करने की योजनाएं कई बार बनीं।
विज्ञापन

कुछ हद तक प्रयास भी हुए। मगर, हर बार मनचाही सफलता नहीं मिल सकी। पर्यटन की दृष्टि से कुआनो नदी के अमहट समेत कई तटीय क्षेत्र विकसित किए जा सकते हैं। इससे गोरखपुर-लखनऊ जैसे महानगरों की तरह इस शहर की भी रौनक बढ़ने की संभावना है।
नगर पालिका की ओर से अमहट क्षेत्र को चमकाने के लिए नए प्रयास शुरू किए गए हैं। नगर उदय योजना के तहत लखनऊ में गोमती नदी की तर्ज पर यहां रिवर फ्रंट बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत कुआनो का किनारा चमकाया जाएगा। तटीय क्षेत्र पर ग्रीन पार्क तैयार किया जाएगा। बच्चों के मनोरंजन के कई संसाधनों से यह लैस होगा। इसके अलावा सुबह-शाम यहां पहुंचने वालों के लिए ओपेन जिम भी बनेगा। अमहट तट पर वर्ष 2016 में अंत्येष्टि स्थल बनकर तैयार किया गया। मगर, उपयुक्त स्थान पर यह न होने के कारण शवदाह की परंपरा में नहीं आ सका। न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें