फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सूखे शीशम के पेड़ से हादसे का खतरा, ग्रामीणों में नाराजगी

Sun, 05 Jul 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। क्षेत्र के शोहरतगढ़-खुनुवां मुख्य मार्ग पर बगहवा गांव में राम प्रसाद के घर के सामने खड़ा सूखा और जर्जर शीशम का पेड़ लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज हवा या आंधी आने पर पेड़ कभी भी गिर सकता है, जिससे जनहानि के साथ मकान और राहगीरों को भारी नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी राम प्रसाद ने बताया कि उन्होंने छह जून को तहसील दिवस में जर्जर पेड़ को हटवाने के लिए शिकायत पत्र दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 22 जून को दोबारा तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देने पर वन विभाग के क्षेत्रीय वन दरोगा को पेड़ हटाने के निर्देश दिए गए। राम प्रसाद के अनुसार वन दरोगा देवेश मिश्र ने मौके का निरीक्षण कर उनसे लिखित रूप में यह लिया कि पेड़ की कटाई और ढुलाई का पूरा खर्च शिकायतकर्ता स्वयं वहन करेगा। उन्होंने बताया कि वह इस खर्च को देने के लिए सहर्ष तैयार हो गए लेकिन इसके बावजूद अबतक पेड़ हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में मुख्य मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहनों पर हमेशा खतरा बना रहता है। गांव के पूर्व प्रधान मधुर श्याम गिरी, प्रधान प्रतिनिधि गंगाधर मिश्रा, विशुनदेव चौरसिया, प्रताप बहादुर श्रीवास्तव, दिनेश कुमार मिश्र समेत अन्य ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की कि जनहित को देखते हुए सूखे और जर्जर शीशम के पेड़ को शीघ्र हटवाया जाए, ताकि संभावित दुर्घटना को टाला जा सके और लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

वन दरोगा देवेश मिश्र ने बताया कि पीड़ित रामप्रसाद से इस संबंध में जिला वन अधिकारी को जर्जर पेड़ हटाने से संबंधित एक प्रार्थना पत्र देने की बात कही गई थी। इस संबंध में मुझे आदेश होगा। जिला वन अधिकारी के आदेश की प्रत्याशा में पेड़ हटाने में विलंब हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें