फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बांसी में कोटेदार संघ की नई कार्यकारिणी गठित, 28 को विधानसभा घेराव का एलान

Sun, 05 Jul 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बांसी में आयोजित बैठक में मौजूद कोटेदार। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बांसी। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन, सिद्धार्थनगर के बैनर तले शनिवार को बांसी ब्लॉक के सरकारी राशन कोटेदारों की बैठक कस्बे के एक पैलेस में आयोजित हुई। बैठक में ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। साथ ही कोटेदारों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए 28 जुलाई को लखनऊ में विधानसभा घेराव का एलान किया।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से अरविंद सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, विपिन सिंह को उपाध्यक्ष, राहुल कन्नौजिया को प्रवक्ता, अरविंद कुमार श्रीवास्तव को सचिव, रमेश चंद्र को कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार तिवारी को संरक्षक, राजाराम गुप्ता को संगठन महामंत्री, रामदुलारे को संगठन मंत्री, प्रदीप श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी तथा राजकुमार को सूचना-प्रसारण मंत्री चुना गया।
जिलाध्यक्ष उदयभान चौबे, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष संजय साहनी, जिला महासचिव प्रमेंद्र साहनी, जिला प्रवक्ता सहबान खान, जिला सचिव परशुराम मौर्य तथा तहसील अध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में कोटेदारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी कोटेदारों का कमीशन बढ़ाने या निश्चित मानदेय लागू करने, 500 से कम राशन कार्ड वाले दुकानों को बंद करने की प्रक्रिया रोकने, पिछले पांच माह का लंबित लाभांश भुगतान करने, जूट की खाली बोरियों का भुगतान करने तथा सरकारी कर्मचारियों की तरह कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि कोटेदार पूरी जिम्मेदारी से उपभोक्ताओं तक राशन पहुंचा रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो 28 जुलाई को प्रदेशभर के कोटेदार लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर जुटकर विधानसभा का घेराव करेंगे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों को बधाई दी गई और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें