फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रिंग रोड ने पकड़ी रफ्तार, कुआनो पर पुल निर्माण शुरू

विज्ञापन
भदेश्वरनाथ के पास कुआनो नदी पर पुल का निर्माण शुरू संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
बस्ती। रिंग रोड परियोजना के निर्माण की रफ्तार बढ़ गई है। मिट्टी पटाई के बाद रिंग रोड का आकार दिखने लगा है। बताया गया कि इंफ्रास्ट्रक्चर का कार्य 60 प्रतिशत तक पूर्ण कर लिया गया है। अब, कुआनो नदी पर प्रस्तावित पुल का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों को एक और पुल की सौगात मिल गई है। बाढ़ के समय लोग आसानी से नदी पार कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में प्रथम चरण में 22 किमी. लंबी परियोजना रिंग रोड का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। गोटवा से सबदेहया कला तक प्रस्तावित रिंग रोड अब तक 37 लघु पुल का निर्माण पूर्ण हो चुका है। कुआनो नदी के पुल की पाइलिंग जबकि महत्वपूर्ण ओवरब्रिज पर गाटर संबंधित कार्य चल रहा है। वहीं, मानसून की आहट के बीच मिट्टी पटाई कार्य तेज कर दिए है। बताया गया कि अभी जमीन खाली है, ऐसे में आसानी से मिट्टी मिल जा रही है। अब गिट्टी बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा है।
परियोजना में कुल, 54 गांवों की कुल 111 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की गई है। इस पर 1138 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एक और फोरलेन सड़क मिलने से आसपास के करीब दो सौ गांवों को सुविधा मिलेगी। गोरखपुर व अयोध्या जाने के लिए विकल्प रास्ता भी मिल जाएगा। क्षेत्र के प्रमोद, राकेश गुप्ता, मेहताब, रवि ने बताया कि यह परियोजना न केवल दो सौ गांवों की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी बल्कि पर्यटन और आर्थिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगी। इससे शहरी जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

60 मीटर चौड़ी बन रही रिंग रोड : 60 मीटर चौड़े रिंग रोड की सौगात से लोग खुश हैं। जहां से सड़क गुजर रही है, लोग भवन, बाजार और अन्य निर्माण भी शुरू करवा रहे हैं। इससे कारोबार में भी वृद्धि होगी। बताया गया कि परियोजना में एक रेलवे ओवरब्रिज आरओबी, एक फ्लाईओवर, सात अंडरपास, एक मेजर ब्रिज और 10 माइनर ब्रिज का निर्माण शामिल हैं। भदेश्वरनाथ कुआनो नदी व रेलवे ब्रिज बायपोखर में पुलों का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें