फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आठ घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली, लोग रहे बेहाल

विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र अमहट में लगाया गया नया इनकमिंग पैनल स्रोत निगम - फोटो : credit
विज्ञापन
बस्ती। शहर में बुधवार को बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई दिखी। आधे शहर में बिजली गुल रही, इससे आमजन से लेकर कारोबारियों में हाहाकार जैसे हालत दिखे। गर्मी में कटौती से लोग बिलबिला उठे। कारोबार भी प्रभावित हुआ। विद्युत उपकेंद्र गांधीनगर (अमहट) का दो पुराने इनकमिंग पैनल बदलने के दौरान उपकेंद्र से जुड़े सभी चारों फीडर की आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

उपकेंद्र के 22 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के घरों व प्रतिष्ठानों की बिजली पूरे दिन गुल रही। लंबी कटौती के कारण इंवर्टर बोल गया। शाम होने के साथ पानी को लेकर भी हाहाकार मच गया। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि उपकेंद्र का दो पैनल काफी पुराना हो गया था। इससे कभी-कभी समस्या हो जा रही थी।
पैनल में खराबी आने पर पूरे उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। इस गंभीर समस्या को देखते हुए पुराने पैनल को बदलने का निर्णय लिया गया।
पैनल बदलने का कार्य काफी पहले होना था, लेकिन आंधी-पानी के कारण काम नहीं हो सका था। पैनल बदलने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से हो सकेगी। सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक कटौती की गई। इससे आधे शहर के लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन

एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम शुभम पांडेय का कहना है कि शाम में पैनल बदलने के बाद सभी फीडरों की आपूर्ति बहाल करा दी गई। पैनल बदलने के दौरान जेई बीके सिंह, अमर सिंह, विनोद शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें