बनकटी में कोर्ट के आदेश पर निजी जमीन से इंटरलॉकिंग हटवाती राजस्व विभाग की टीम स्रोत विभाग
बनकटी। नगर पंचायत के वशिष्ठ नगर वार्ड में मंगलवार को उच्च न्यायालय के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरियादी की निजी भूमि को मुक्त कराया।
वशिष्ठ नगर वार्ड स्थित गाटा संख्या 498ख एवं 499ख पर वर्ष 2022 में नगर पंचायत बनकटी की ओर इंटरलॉकिंग सड़क बनवा दी गई थी। इसी गांव की माहेश्वरी शुक्ला ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर निजी भूमि से इंटरलॉकिंग हटवाने की मांग की थी।
न्यायालय के अंतिम आदेश पर नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन से करीब 33 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क को हटवाकर फरियादी की जमीन मुक्त कराते हुए सौंप दिया। संवाद