बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के भद्रेश्वरनाथ क्षेत्र में जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को दो नामजद और अन्य अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
सदर क्षेत्र के नायब तहसीलदार कमलेंद्र बहादुर सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि 10 मार्च को समाधान दिवस पर आए प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए राजस्व टीम भद्रेश्वरनाथ क्षेत्र में 32/4/0.190 हेक्टर का स्थलीय परीक्षण कर रही थी। इस दौरान आरोपियों ने मारपीट की। सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गोविंद और उनकी पत्नी रेनू पर नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना कामेश्वर मिश्र कर रहे हैं। ब्यूरो