विधायक से सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। श्रीराम पब्लिक स्कूल में शुकवार को सम्मान समारोह को आयोजन किया गया। जिसमें सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्रा वैष्णवी 97, अंकिता उपाध्याय 95, अनिमेश चौधरी 94, ऐमन अंसारी 94, फरहीन फातिमा 92.6 प्रतिशत, मनीष 91.6, अवधेश, सृष्टि 90 और मोहम्मद सैफ 91 प्रतिशत को अधिकतम अंक लाने पर मेडल, बुके और शील्ड देकर विधायक दयाराम चौधरी सम्मानित किया।
कहा कि शिक्षकों के प्रयास का परिणाम है कि स्कूल का परिणाम इतना बेहतर आया। प्रयास हो कि आने वाले वर्षो में और बेहतर परिणाम आए। मेधावियों का हौसला बढ़ाया। कहा कि जिनके अंक कम आए हैं वे आगामी कक्षाओं के लिए और अधिक परिश्रम करें। स्कूल के निदेशक राजेश चौधरी ने कहा कि इस सफलता के पीछे छात्रों का परिश्रम तो है ही, शिक्षकों का विशेष योगदान हैं। प्रधानाचार्य कुमार अभिनव ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुये उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया। वहीं सीडीए एकेडमी मथौली के निदेशिका डाॅ.अरूण पाल ने सीबीएसई की 12वीं के छात्र-छात्राओ को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया। जिले के कपिल गंगा स्कूल के काव्या सिंह 74 ,निधि सिंह 70 ,कामरान अली 91,मो.आतिफ 94,अर्शी खान 78.2, तथा जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा प्रियंका वर्मा 93 तथा सरला इंटर नेशनल के छात्र पंकज सिंह 95 तथा सीएमएस की छात्रा प्रीति गौड 71.2, और जीवीएम स्कूल के राजकुमार पांडेय 79 ,वैष्वणी त्रिपाठी 87 प्रतिशत अंक पाकर पास हुए।