फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वृद्धजन की गरिमा और योगदान का किया सम्मान

Thu, 02 Oct 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर हुई गंभीर चर्चा- विज्ञ​प्ति - फोटो : शहर के रेलवे स्टेशन पर पैदल पुल से मुख्य भवन की छतों का हाल देखते महाप्रबंधक।
विज्ञापन
बस्ती। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर बुधवार को वृद्धा आश्रम बनकटा में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की ओर से संगोष्ठी हुई। वृद्धजन की गरिमा और योगदान का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

डाॅ. वीके वर्मा ने कहा कि वृद्ध जनों को नई पीढ़ी बोझ न समझे, वे समाज की नींव की ईंट हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से ही समाज खुशहाल और विकसित होता है। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के महामंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि समिति वृद्ध जनों को न्याय और सम्मान दिलाने के लिए हमेशा तत्पर है। वृद्धा आश्रम में फल, वस्त्र और मिष्ठान वितरित किए गए। वृद्धाश्रम के संचालक एवं किसान सेवा संस्थान के अध्यक्ष अतुल शुक्ल ने बीएन शुक्ल, डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’, साधू शरण शुक्ल, बीके मिश्र, ओम प्रकाश धर द्विवेदी, पं. सदानंद शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, जलालुद्दीन कुरैशी, राम विलास शर्मा को उनके योगदान के लिए अंगवस्त्र और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता और सचिव श्याम प्रकाश शर्मा तथा बीके मिश्र ने किया।
विज्ञापन

अतुल शुक्ल, अंबिकेश्वरमणि त्रिपाठी, अजित शर्मा, गणेश चौधरी, विजय बहादुर, शुभम शुक्ला, लालचंद वर्मा समेत वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें