फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तिरंगा यात्रा निकाल कर सेना के प्रति दर्शाया सम्मान

Sat, 17 May 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। आतंक के विरुद्ध भारतीय सेना के आपरेशन सिंदूर के तहत मिली शानदार सफलता व सूझबूझ के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए शुक्रवार को कस्बे के ग्लोबल एकेडमी व गुरुकुल एकेडमी के छात्रों के साथ भाजपाइयों ने आसपास के गांवों में तिरंगा यात्रा निकाली। छात्रों के देशभक्ति से भरे जोशीले नारों ने लोगो में राष्ट्रीयता का भाव जागृत कर दिया।
विज्ञापन


स्कूली छात्रों को सेना के शानदार विजय अभियान के बारे में बताते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए ही हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान की सीमा में पनाह लिए आतंकियों के शिविरों को ही निशाना बनाकर जमीदोज कर दिया।बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने जब सीमावर्ती राज्यों में हमले की कोशिश की तो पहले से ही तैयार हमारी सेनाओं ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए दुश्मनों के सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों को हवा में मारकर गिरा दिया।देश की सेनाओं के पराक्रम के आगे पाकिस्तानी सेना बौनी साबित हुई और सैकड़ों सैनिक हताहत हुए।भारत सदैव शांति का पोषक रहा है इसलिए जब विश्व समुदाय ने युद्ध विराम की बात की तो युद्ध रोक दिया।यात्रा आसपास के गावों में होते हुए ग्लोबल एकेडमी तक पहुंचकर समाप्त हुई।कार्यक्रम में सर्वेश शुक्ला, योगेश कसेरा,शक्ति दीप पाठक,गिरजा शंकर दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें